पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में गढ़दीवाला के पटवारी की मौत

हादसे में गढ़दीवाला के पटवारी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुरदसूहामार्ग पर सोमवार देर रात गांव बाजवा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पटवारी की मौत हो गई। गढ़दीवाला में तैनात पटवारी जोगिंदर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी फत्तन चक्क वर्कलोड ज्यादा होने से लेट हो गया।

गढ़दीवाला से अपने गांव लौटते समय जब वह लगभग साढे 7 बजे कोर्ट परिसर दसूहा के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने मृतक पटवारी के भाई कुलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।