पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत सामग्री का ट्रक जेएंडके रवाना

राहत सामग्री का ट्रक जेएंडके रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | गुरुद्वारासिंह सभा मियाणी रोड के सेवादारों ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया। गुरुद्वारा साहिब से राहत सामग्री का ट्रक रवाना करते हुए कमेटी प्रधान बीबी सुरिंदर कौर और उप प्रधान अमरीक सिंह गग्गी ठकुराल ने बताया कि इस मिशन में व्यापार मंडल दसूहा के सचिव निर्मल सिंह कैंथा हरबंस सिंह ने विशेष योगदान दिया है। इस मौके पर मेहर सिंह, जोगिंदर सिंह, करतार सिंह, तरसेम सिंह खालसा, करनैल सिंह, जसवीर सिंह, कर्मजीत तलवाड़, अमृतपाल सोनू, जतिंदर बाजवा, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर बाजवा, दलबीर सिंह, जोगा सिंह शामिल थे।