पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनावों में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी : डोगरा

चुनावों में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी : डोगरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा | 2017के विधानसभा चुनावों में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी। यह विचार दसूहा कांग्रेस हलका इंचार्ज अरुण डोगरा मिक्की ने यूथ कांग्रेस दसूहा और तलवाड़ा के युवाओं से मीटिंग के दौरान रखे। डोगरा ने कहा की युवा हमारे देश का भविष्य है और उनका सही मार्गदर्शन से ही हमारा देश तरक्की कर सकता है। मिक्की डोगरा ने कहा की पंजाब के युवा कैप्टन अमनिंदर सिंह के नेतृत्व में सूबे में कांग्रेस की सरकार देखना चाहते है क्यों की उन्हें पता है की जब-जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब पंजाब का विकास हुआ है। इस मौके पर नरिंदर टप्पू पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लॉक प्रधान दसूहा ने कहा की दसूहा कांग्रेस अरुण डोगरा की अध्यक्षता में बहुत ही बढ़िया ढंग से काम कर रही है और आने वाले चुनावों में ज्यादा से ज्यादा युवा मिल कर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इस मौके पर धरमिंदर साबी यूथ प्रधान दसूहा कांग्रेस, विनोद कुमार बिस्सो चक, नरिंदर टप्पू पूर्व युवा प्रधान ब्लॉक दसूहा, विनय डोगरा पूर्व युवा प्रधान ब्लॉक तलवाड़ा, आशु बाजवा दसूहा, अजय कंवर तलवाड़ा, अमित रिंकू तलवाड़ा, मुनीश चड्ढा तलवाड़ा, धीरज, राजू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...