दसूहा सीट से भाजपा प्रत्याशी ही जीतेगा: सुशील पिंकी
दातारपुर | विधानसभाचुनाव में बेशक अभी एक साल का समय है लेकिन दसूहा की सीट पर शिरोमणि अकाली दल के समर्थकों की यह सीट भाजपा से छीन कर शिअद के लिए मांगने पर भाजपा पदाधिकारियों में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा पंचायती राज सैल पंजाब के कन्वीनर सुशील पिंकी ने कहा कि दसूहा विधानसभा सीट पर हमेशा भाजपा उम्मीदवार ही चुनाव लड़कर जीत प्राप्त करता रहा है। भाजपा नेता सुशील पिंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की रहनुमाई में दसूहा हलके में 8 सालों में रिकार्ड विकास हुआ है और हलके की जनता विकास कार्य के मद्देनजर अकाली सहयोगी भाजपा उम्मीदवार को ही जिताएगी।