पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वड़िंग का स्वागत करने दसूहा से जाएंगे यूथ वर्कर

वड़िंग का स्वागत करने दसूहा से जाएंगे यूथ वर्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडामें 16 फरवरी को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का स्वागत करने लिए दसूहा से भी यूथ वर्करों का काफिला जाएगा। यह बात हलका दसूहा प्रधान धरमिंदर सिंह साबी टेरकियाना ने युवा वर्करों की मीटिंग में कही। साबी टेरकियाना ने युवा वर्करों को लामबंद करते कहा कि राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार से मुक्ति दिलवाने और राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस सरकार लाने के लिए युवा वर्कर वड़िंग और राज्य प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली की अगुवाई में जोरदार आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में वड़िंग के आगमन को लेकर बेहद उत्साह है। यहां विनोद कुमार, मोनू बडला, अमित दसूहा, अमित, राजू सोसपुर, आशु बाजवा, नरिंदर टप्पू, राजू गिल, बिमल पंडित, गोपी चंद, पंकज,मोनू वर्मा, अशोक गिल, राकेश, रमेश मौजूद थे।

वर्करों को लामबंद करते हलका दसूहा प्रधान धरमिंदर सिंह साबी टेरकियान।

खबरें और भी हैं...