पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गन्ना किसानों को मुश्किल नहीं आने दी जाएगी : घुम्मन

गन्ना किसानों को मुश्किल नहीं आने दी जाएगी : घुम्मन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकाली दल दसूहा की मासिक बैठक दसूहा कार्यालय में आयोजित की गई। सीनियर अकाली कार्यकर्ता जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान पार्टी कार्यों संबंधी चर्चा की गई। इस दौरान गन्ना उत्पादक किसानों को मिल प्रबंधन की ओर से रही पर्ची की मुश्किलों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन ने कहा कि किसानों को पर्चियों संबंधी पेश आने वाली मुश्किलों के लिए जल्द ही मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर हल निकाला जाएगा। अगर मिल की तरफ से कोई आनाकानी होगी तो उसके गंभीर नतीजे निकलें। दसूहा एरिया के किसानों को गन्ने संबंधी कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान दिलबाग सिंह गलोवाल, बलदेव सिंह बुद्धोब्रक्त, बलकार सिंह पनवां, निर्मल सिंह मिआनी पिंड , बलबीर सिंह काला, अमर सिंह रंधावा, हरमिंदर सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह सुक्खा, मोहन सिंह पनवां, हरी सिंह, दिलबाग सिंह बाघा, अमृत वालिया, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह बिल्ला, जस्सा बुधोबरक्त इत्यादि भी मौजूद थे।

वर्करों को लामबंद करते जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन

खबरें और भी हैं...