पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत के लिए आगे आएं लोग: प्रिंसिपल घुम्मन

स्वच्छ भारत के लिए आगे आएं लोग: प्रिंसिपल घुम्मन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुतेग बहादुर खालसा कॉलेज दसूहा के एनएसएस विभाग के 175 स्टूडेंट्स अगले तीन दिन तक 21 गांवों में जाकर सफाई अभियान चलाएगी। स्टूडेंट्स का यह सेवा मिशन बेअंत आज्ञा फाउंडेशन कैनेडा के सहयोग मैडम टी सिंह की प्रेरणा से हो रहा है। प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मन के नेतृत्व में आयोजित समारोह दौरान बेअंत आज्ञा फाउंडेशन की ओर से मैडम टी सिंह एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह ने इस मुहिम की शुरुआत करवाई। एनएसएस विभाग की प्रो. आकांक्षा डॉ. किरणदीप के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से शुरू स्वच्छ भारत अभियान मुहिम के अधीन तीन दिन तक कॉलेज के एनएसएस वालंटीयर अलग-अलग टीमों में दसूहा के 21 गांवों में जा कर सफाई अभियान चलाएंगे तथा लोगों को खुद साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अलख जगाएगी। अभियान की शुरुआत मौके एसडीएम बरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सफाई के प्रति जागरूकता प्रदान करते हुए उनके मिशन के लिए रवाना किया। इस दौरान डीन रुपिंदर कौर रंधावा, प्रो. अमित अवस्थी, रुपिंदर गिल, कुसुम पांधी, ज्योति सैनी, परवीन कुमारी, रमणीक कौर भी मौजूद थे।

सफाई मुहिम की शुरुआत करती जीटी सिंह और एसडीएम बरजिंदर सिंह। साथ हैं प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मन।

खबरें और भी हैं...