पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टांडा में चाइना डोर की सेल रोकने के लिए छापेमारी

टांडा में चाइना डोर की सेल रोकने के लिए छापेमारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ |चाइनाडोर की बिक्री की रोकथाम के लिए टांडा प्रशासन द्वारा पतंग डोर की दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह के दिशा निर्देशों के पर की गई। ईओ टांडा राम प्रकाश की अगुवाई में नगर कौंसिल की टीम ने टांडा पुलिस की मदद से टांडा उड़मुड़ की पतंग डोर की दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान ईओ राम प्रकाश ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि चाइना डोर की बिक्री ना की जाए। अगर कोई भी दुकानदार चाइना डोर बेचता पकड़ा गया तो उस पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए समाज सेवी संस्थाओं की मदद से एक जागरूकता मुहिम मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मौके कमल चोपड़ा, बलदेव शर्मा, सुधीर पाल शर्मा, निरंजन सिंह इत्यादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...