दर्शन अकादमी स्कूल में शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए हवन करवाया
दसूहा | दर्शनअकादमी स्कूल दसूहा द्वारा सियाचिन में बर्फ के नीचे आए 6 जवानों में से 6 दिन बाद मिले लांसनायक हनुमनथप्पा कोपड़ की मौत के बाद वीरवार को हवन कर सभी शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रम करवाया। इससे पहले प्रिंसिपल रसिक गुप्ता, स्टाफ और छात्रों ने सुबह की प्रार्थना सभा में सभी जवानों के बारे में बताया। प्रिंसिपल गुप्ता ने कहा कि लांसनायक हनुमनथुप्पा कोपड़ का इलाज दिल्ली के आर्मी रिसर्च हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वीरवार को उनकी मौत हो गई। इस मौके नवीन पुरी, शिवदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, रणजोत सिंह, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, मंदीप कौर, मोनिका, शारदा, सीमा, मंदीप सहोता, कुलजीत सिंह, वरिंदर सिंह, गीता और सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे।