दयानंद आदर्श विद्यालय में स्टूडेंट्स ने बसंत पंचमी मनाई
दयानंदआदर्श विद्यालय मॉडल स्कूल दसूहा में स्टूडेंट्स ने बसंत पंचमी मनाई। स्कूल के डॉयरेक्टर प्रिंसिपल जेपी चौहान ने स्टूडेंट्स को इस पर्व की अहमियत बारे जानकारी देते सरस्वती आराधना, वीर हकीकत राय का बलिदान और सतगुरु राम सिंह के प्रकाश दिवस बारे जानकारी दी। उन्होंने पतंग बनाने और डॉल मेकिंग मुकाबले में विजयी स्टूडेंट्स को इनाम दिए। इस मौके वायस प्रिंसिपल मीना खिंद्री और समूह स्टाफ मौजूद था।