जीटीबी कॉलेज की स्टूडेंट्स का सफाई अभियान जारी
दसूहा | गुरुतेग बहादर खालसा कॉलेज दसूहा के एनएसएस विभाग की स्टूडेंट्स द्वारा शुरू सफाई अभियान वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बेअंत आज्ञा फाउंडेशन कैनेडा के सहयोग और जीटी सिंह की प्रेरणा से हो से हो रहे इस सेवा मिशन के दूसरे दिन पंजाबी लोक गायक केएस मक्खन, गीता जैलदार और इंटरनेशनल कबड्डी प्रमोटर सुरजन सिंह चट्ठा ने कैंप में पहुंचे। उनका कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मण और जीटी सिंह ने स्वागत किया।
एनएसएस विभाग की प्रो. आकांक्षा और डॉ. किरणदीप के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से शुरू स्वच्छ भारत अभियान मुहिम के इस सफाई अभियान के पहले पड़ाव में बगोल खुर्द, सोहिया, पवे झिंगड़, कुराला, बीरशा, बोदला की सफाई के बाद वीरवार को 175 स्टूडेंट्स के ग्रुप ने पंडोरी आराईंआ, कुल्लिआं, उस्मान शहीद, फतेहउल्लापुर, पस्सी बेट, भूषा आदि गांवो में जाकर सफाई अभियान चलाया और गांव वासियों को सफाई रखने लिए जागरूक किया।