भाई लालो दर्शन अंक तीन पुस्तक का विमोचन किया
टांडा उड़मुड़ | भाईलालो साहित्य सोसायटी की बैठक में सोसायटी की ओर से करवाए जाने वाले कार्यों संबंधी विचार किया गया। बिजली घर रोड सथित सोसायटी दफ्तर में सचिव डॉ. दलजीत सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में मुख्य तौर पर पहुंचे प्रधान विसाखा सिंह बताया कि सोसायटी की ओर से प्रकाशित सभी रचनाएं मुफ्त वितरित की जाती हैं।
सोसायटी प्रधान विसाखा सिंह झांस के नेतृत्व में सोसायटी की ओेर से पत्रकार मंच टांडा के सहयोग से प्रकाशित पुस्तक भाई लालो दर्शन अंक तीन का विमोचन पूर्व प्रिंसिपल तीरथ सिंह विरदी, गुरदेव सिंह सल्ला, देसराज दसूहा और निर्मल सिंह सल्ला ने किया। तीरथ सिंह विरदी और गुरदेव सिंह सल्ला ने सोसायटी की ओर से किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य के इस कार्य से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ते हैं। साहित्य ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपने संत-महापुरषों की ओर से दिए गए उपदेशों को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर पाते हैं। मौके पर मास्टर सुखवीर सिंह उपप्रधान, मोहन सिंह, मंदीप सिंह, जसवंत कौर, अश्विनी कुमार, निर्मल कौर सल्ला, जसवीर कौर, अमरजीत सिंह झांस, प्रभजोत कौर, मंजीत कौर भी मौजूद थे।
पुस्तक का विमोचन करते डॉ. दलजीत सिंह और प्रधान विसाखा सिंह।