गांव कौलपुर में चलाया सफाई अभियान
गुरुतेग बहादुर कॉलेज दसूहा की छात्राओं ने गांव कौलपुर में सफाई अभियान चलाया। सरपंच मंजीत सिंह ने कहा कि हमें सिर्फ अपना घर ही नहीं बल्कि घरों के बाहर भी साफ सफाई रखनी चाहिए उन्होंने कहा कि हरेक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझ कर इस मुहिम की ओर से दिए गए संदेश का पालन करना चाहिए और स्वच्छ भारत अभियान को सफल करने में अपना सहयोग देना चाहिए। ग्राम पंचायत कौलपुर ने छात्राओं को सम्मानित किया।
गांव कौलपुर में सफाई अभियान चलाते हुए कॉलेज की छात्राएं।