पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवा धर्म ही सबसे कठिन धर्म : डॉ. उपाध्याय

सेवा धर्म ही सबसे कठिन धर्म : डॉ. उपाध्याय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सर्वधर्मसद्भावना कमेटी की ओर से समाज सेवी और कमेटी के संस्थापक स्वर्गीय र| सिंह राजपूत की स्मृति में दूसरा मुफ्त मेगा मेडिकल कैंप शिमला पहाड़ी स्थित विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में लगाया गया। इस दौरान 400 लोगों की जांच डॉ. एसएस अहमद, डॉ. अब्दुल माजिद कादिया, डॉ. मनमोहन सिंह और डॉ. ओबराय ने की और मुफ्त दवाइयां दीं। सिविल अस्पताल के लैब टैक्नीशियन ने रोगियों के निशुल्क टैस्ट किए। सर्वधर्म सद्भावना कमेटी के कंवीनर अनुराग सूद, उजागर सिंह लाबिया, विजय सूद, इंद्र मोहन शर्मा, शेख मन्नान के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में विशेष तौर पर गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपी उपाध्याय, अहमदिया मुस्लिम जमात, भारत के प्रमुख जनाब इनाम मोहम्मद गौरी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री मंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद नगर निगम के मेयर शिव सूद ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि सेवा धर्म सबसे कठिन धर्म है। मनुष्य को दया का नहीं, सेवा का भाव रखना चाहिए। दान शब्द का बहुत महत्व है, जीवनदान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय र| सिंह राजपूत निष्काम भाव से सेवा करने की एक जीवंत मिसाल थे। उनका हमेशा यह प्रय| रहता था कि सभी धर्माविलम्बी आपस में प्रेम और सद्भावना की भावना से रहें। अहमदीया जमात के प्रमुख गौरी ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में मानवता की सेवा और सभी धर्मों के प्रति प्रेम सम्मान की भावना रखने से ही विश्व का कल्याण हो सकता है। सांसद खन्ना ने कहा कि आज का मेडिकल शिविर एक अनूठा शिविर है, जिसमें एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक पद्धतियों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करके निशुल्क दवाइयां दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने कहा कि विद्या मंदिर सीनियर मॉडल स्कूल की संस्थापिका जगतावली सूद भी निष्काम सेवा भावना की एक मिसाल थी। इस दौरान पूर्व सांसद कमल चौधरी, आप नेता यामीनी गोमर, डॉ. कृष्ण मुरारि शर्मा और गायक गुरदीप सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर महंत सूरज प्रकाश, डॉ. गुरदीप शर्मा, दूरदर्शन प्रोड्यूसर आज्ञापाल सिंह रंधावा, मोहम्मद नसीम खान, मोहम्मद अकरम, क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी, आरएसएस नेता संजीव सूद, आई डोनेशन संस्था से प्रो. बहादुर सिंह सुनेत, जितेंद्र सूद, भाजपा नेता हरीश शर्मा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, सिविल सर्जन डॉ. अजय बग्गा, पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, मोहन लाल पहलवान और विक्रम मेहता, जसदेव सिंह वालिया, प्रिं. शोभा रानी, प्रिं. आरती मेहता, मनीषा जोशी, विजया कंवर, प्रो. टे्रसी कोहली, भृगु शास्त्री देवकी नंदन, इंदिरा विद्यार्थी, प्रिंसिपल संत राम, अरविंद सूद एडवोकेट, मनमोहन शर्मा मौजूद थे।

गुरुद्वारा गरना सािहब बोदल में होम्योपैथी मेडिकल कैंप

दसूहा.होम्योपैथी विभाग द्वारा गुरुद्वारा गरना साहिब बोदल में होम्योपैथी मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन एडीसी राहुल चाबा ने किया। शिविर में डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. कर्मजीत सिंह और परवीन कुमारी की टीम ने 385 मरीजों का चेकअप कर दवाइयां दी। इस मौके सरपंच गुरदीप कौर, राज गुरशरण सिंह बलगन, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह बिट्टा, दीदार सिंह काला, मैनेजर अवतार सिंह, सुमिंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, कलियान सिंह, अमरीक सिंह, अरविंदर कौर, कुलविंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, दविंदर सिंह, जसबीर सिंह और गुरप्रीत अंकुर कौर आदि मौजूद थे। इससे पूर्व गांव बोदला पहुंचने पर एडीसी राहुल चाबा को स्टेट अवार्ड मिलने पर पंचायत, सिखी विरसा बचाओ सेवा सोसाइटी, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से सरपंच गुरदीप कौर, हरपाल सिंह बिट्टा की अगुवाई में सम्मानित किया गया।

विद्या मंदिर में लगाए गए मेडिकल कैंप में मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाई दी। इस दौरान कुलपति डॉ. उपाध्याय, जनाब मोहम्मद इनाम गौरी, सांसद अविनाश खन्ना, तीक्ष्ण सूद, आप नेता यामीनी गोमर, कमल चौधरी, डॉ. कृष्णमुरारि शर्मा, अनुराग सूद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...