चंद्रशेखर बने इंटक का दसूहा ब्लॉक प्रधान
तलवाड़ा | निहालपुरके कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर बंटी को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस दसूहा का ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है। शहरी प्रधान कर्मवीर बाली और जिला प्रधान राणा नरोत्तम साबा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में बंटी को एकमत से प्रधान बनाया गया। नरोत्तम साबा ने कहा कि उनकी नियुक्ति और अनुभव से संगठन को फायदा होगा। चंद्रशेखर बंटी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर किरपाल सिंह, मोहित शर्मा, राज गुलशरण, ठाकुर राजेश, सोहन लाल पराशर, राजिंदर सिंह, बरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह उपस्थित थे।