पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोस्तों ने जगप्रीत को मारकर लाश डाली अौर गाड़ी गिरा दी नहर में

दोस्तों ने जगप्रीत को मारकर लाश डाली अौर गाड़ी गिरा दी नहर में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर/कमाहीदेवी

कंडी नहर में बुधवार को इनोवा गाड़ी गिरी नहीं बल्कि गिराई गई थी ताकि टैक्सी चालक जगप्रीत सिंह की मौत हादसा लगे। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार जगप्रीत के दोस्तों, गुरजिंदर और परमजीत ने ही उसे रात को मौत के घाट उतार कर उसकी लाश गाड़ी में रखी और उसे नहर में गिरा दिया। जगप्रीत के साथ मौजूद उसके दोनों दोस्तों के बयान में अंतर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डाक्टरों की प्राथमिक जांच के बाद दोस्तों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह गांव देपुर में सरकारी स्कूल के पास कंडी नहर में एक इनोवा गाड़ी गिर गई थी। गाड़ी में सवार तीन टैक्सी ड्राइवरों में से एक की लाश मिली थी जबकि बाकी दो बच गए थे। गुरजिंदर निवासी घोगरा ने पुलिस को बताया था कि वह तीनों किसी काम से टैरेस हिमाचल प्रदेश आए थे। वापसी में हलेड़ गांव का जगप्रीत सिंह गाड़ी चला रहा था जबकि वह और परमजीत पीछे बैठे थे। जब गाड़ी देपुर के सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो सामने से रहे स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में गाड़ी बेकाबू होकर कंडी नहर में जा गिरी। राहगीरों ने तीनों दोस्तों को निकाला। जब उन्हें हाजीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने जगप्रीत को मृत घोषित कर दिया।

दसूहा के एसीपी चरनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दोनों टैक्सी चालकों के बयान पर शक हुआ। डॉक्टर की प्राथमिक जांच मे भी सामने आया कि जगप्रीत की मौत नहर में डूबने से पहले ही हो चुकी थी। गुरजिंदर अौर परमजीत में से एक ने अपने बयान में कहा कि गाड़ी जगप्रीत चला रहा था जबकि दूसरे का कहना था कि जगप्रीत पीछे बैठा था। इसी से पुलिस को उनपर शक हुआ। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक लोहे की जिस रॉड से जगप्रीत की हत्या की गई उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक जगप्रीत, गुरजिंदर और परमजीत दातारपुर के पठानिया होटल में रुके थे। वहां किसी बात पर जगप्रीत सिंह की दोनों से कहासुनी हो गई और उन्होंने जगप्रीत का कत्ल कर दिया। दोनों ने जगप्रीत को लोहे की रॉड से मारा और लाश गाड़ी की पिछली सीट पर रख कर गाड़ी को नहर में गिरा दिया।

जगप्रीत

दातारपुर केहोटल में कहासुनी हुई तो जगप्रीत के सिर पर दे मारी रॉड

मर्डरकोहादसा दिखाने के लिए रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी

पोस्टमार्टमरिपोर्टअौर दोनों के बयान मिलने पर हुआ शक

खबरें और भी हैं...