कैंब्रिज के नन्हे विद्यार्थियों ने साझे किए अपने अनुभव
दसूहा | कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल दसूहा में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे मनाया गया। समारोह नर्सरी और केजी 1 के बच्चों के द्वारा के जी 2 के विद्यार्थियों को अलविदा कहने और प्राइमरी स्कूल में स्वागत करने के लिए किया गया। इस मौके जी 2 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का आरंभ अभिभावकों के स्वागत से हुआ। सभी बच्चों ने अपने अनुभव साझे किये। प्रिं. अनित अरोड़ा ने कहा कि इंसान को जीवन में सफलता के नए आयामों को छूने के लिए तैयार रहना चाहिए। वासल एजूकेशन सोसायटी के प्रधान केके वासल तथा स्कूल के चेयरमैन संजीव वासल ने सभी का धन्यवाद किया।