पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक अदालत में निपटाए 29 केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

जिलाकानूनीसेवा अथॉरटी होशियारपुर की ओर से सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में साल 2016 की पहली मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में बैंकों और रिकवरी संबंधी केसों का निपटारा किया गया।

जिला होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर में 1-1 बैच का गठन किया गया। यह लोक अदालत चेयरमैन, सुनील कुमार अरोड़ा, जिला और सेशन जज की अगुवाई में लगाई गई। जिला होशियारपुर की राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में 138 केसों की सुनवाई हुई। 29 केसों का मौके पर निपटारा किया गया। कुल 32,69,735 रुपए की राशि के क्लेम दिलवाए गए। इस दौरान रशमी शर्मा, सचिव, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर की ओर से लोगों को अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा अदालत में केस लगाने और इसके साथ समय और धन की बचत होती है। इन लोक अदालतों के फैसलों को दीवानी डिग्री की मान्यता भी प्राप्त है। सुनील कुमार और सेशन जज कम चेयरमैन ने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को दीवानी और रेवेन्यू केसों के लिए, 9 अप्रैल को लेबर और फैमिली केसों के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने आम जनता को अपील की कि ज्यादा से ज्यादा केसों का निपटारा इन लोक अदालतों दौरान करवा कर लाभ प्राप्त किया जाएं।

राष्टीय लोक अदालत चेयरमैन, सुनील कुमार अरोड़ा, जिला और सेशन जज की अगुवाई में लगाई गई। -भास्कर

खबरें और भी हैं...