- Hindi News
- जेलों के लिए 16 डीएसपी 1000 वार्डन भर्ती होंगे : ठंडल
जेलों के लिए 16 डीएसपी 1000 वार्डन भर्ती होंगे : ठंडल
राज्यभरकी जेलों की मैंटिनेंस के लिए गठबंधन सरकार 20 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ अमृतसर, गोईंदवाल साहिब, बठिंडा मुक्तसर में चार नई जेलों का निर्माण करने जा रही है। यह बात कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने ग्रेट पंजाब रिर्सोट में पत्रकार वार्ता दौरान कही। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ठंडल का टांडा पहुंचने पर शिअद नेता मंजीत सिंह दसूहा पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर स्थानीय पत्रकारों से रुबरु हुए ठंडल ने जेल विभाग पर्यटन विभाग के नए प्रोजेक्टों से अवगत करवाते बताया कि जेलों नशे का अलामत से निपटने के लिए डी इंडक्शन सेंटर चलाए जा रहे हैं। कैदियों के लिए रोजगार मुखी कोर्स चलाए जा रहे हैं। जेलों के लिए 16 नए डीएसपी 1000 जेल वार्डन भर्ती किए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की मदद से राज्य में पयर्टन को विकसित करने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अमृतसर साहिब को पर्यटन का हब बना कर सेंटर सरकार ने 100 करोड़ रुपए की ग्रांट दी है।
दोआबा में करतारपुर में बनने वाली जंग आजादी यादगार के लिए 25 एकड़ में 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ठंडल ने बताया कि राज्य में पर्यटन के प्रोत्साहन के चलते ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री 16 सितंबर को पंजाब को नंबर एक राज्य के रुप में पंजाब को सम्मानित करेंगे। सरकार की उपलब्धियां गिनाते ठंडल ने कहा कि हर हलके के लिए 10-10 करोड़ दिए जाएगी। जिसकी पहली किश्त जारी कर दी गई है।
इस मौके मंजीत सिंह दसूहा के नेतृत्व में वर्करों ने कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल को सम्मानित किया। इस मौके पर मलकीयत सिंह, रशपाल सिंह, सुखविंदर मुनका, परमिंदर सिंह, सतिंदर संधू, सुरिंदर जाजा, दर्शन सिंह मसीती, सरबजीत मोमी, निशान सिंह, महिंदर अहियापुरी, गुरबिंदर सिंह मोहकमगढ़, प्रिथीपाल दाता, तेजिंदर सोनू, गुरबिंदर खुड्डा, अमरीक सिंह, जीएस कालकट शामिल थे।