खूनदान कैंप में तीस यूनिट खून जमा हुआ
दसूहा। लायंसक्लब रायल दसूहा द्वारा एक दिवसीय खूनदान शिविर लगाया गया। क्लब प्रधान आशु बाजवा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में लगाए गए इस शिविर का उद्घाटन विधायक बीबी सुखजीत कौर साही लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर राजीव कुकरेजा ने किया। शिविर दौरान क्लब सदस्यों सहित अन्य दानियों ने 30 यूनिट रक्तदान किया। 26वीं बार रक्तदान करने वाले गांव कत्तोवाल के युवा सरपंच सीता राम को विशेष सम्मान दिया गया। बीबी साही ने कहा कि किसी को जीवन दान के लिए किया गया रक्तदान महादान है। इस मौके पर एसएमओ नरेश कांसरा, सचिव प्रितपाल सिंह, पीआरओ संजीव शर्मा, अश्विनी पराशर, कुलदीप सिंह, हरविंदर कलसी, सौरव, सुमेर बाजवा, दीपक शर्मा, वरिंदर सिंह, दीदार सिंह काला, डा. दीदार सिंह, डा. सुरिंदर सिंह, जसविंदर कौर, जगदीप मान अन्य शामिल थे।