- Hindi News
- सिविल अस्पताल विधायक पहुंची, समस्याएं गिनाईं
सिविल अस्पताल विधायक पहुंची, समस्याएं गिनाईं
विधायकबीबी सुखजीत कौर साही ने सिविल अस्पताल दसूहा का निरीक्षण किया। सभी प्रबधों पर तसल्ली का इजहार करते बीबी साही ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को लगातार सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। एसएमओ नरेश कांसरा ने बीबी साही को अपनी मांगो से अवगत करवाते बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्सों की कमी की बात उठाई। उन्होंने स्टाफ नर्सों की कमी को पूरा करने के साथ पुरानी बिल्डिंग की रेनोवेशन पानी की सुविधा के लिए ग्रांट दिलवाने की मांग की। बीबी साही ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगो को स्वास्थ मंत्री के समक्ष रखेगी। इस दौरान डा. नरेश कांसरा के अलावा डा. सुरिंदर सिंह, डा. दीदार सिंह, दीपक शर्मा, फार्मासिस्ट वरिंदर सिंह, आशु बाजवा शामिल थे।
अस्पताल में मरीजों का हाल पूछती बीबी सुखजीत कौर साही