नगर कौंसिल ने सफाई अभियान शुरू किया
टांडा उड़मुड़ |नगर कौंसिल की ओर से सोमवार को नगर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया। एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह के निर्देशानुसार शुरू किए गए सफाई अभियान पखवाड़े की मुहिम ईओ कमलजिंदर सिंह ने वार्ड एक से शुरू करवाई। ईओ कमलजिंदर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सफाई के साथ फॉगिंग भी करवाई जाएगी। इस दौरान रोजाना अपने-अपने वार्ड में सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी शाम की शिफ्ट में इकट्ठे होकर एक वार्ड की लगातार सफाई करेंगे। यह विशेष अभियान 29 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर एसओ हरजिंदर सिंह सेठी, सैनेटरी इंस्पेक्टर बलदेव शर्मा शामिल थे।