पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसी डीएवी कॉलेज में टेलेंट हंट फंक्शन 2014

जेसी डीएवी कॉलेज में टेलेंट हंट फंक्शन-2014

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा |जेसी डीएवी कालेज दसूहा में टेलेंट हंट फंक्शन-2014 करवाया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से करवाए जा रहे जोन यूथ फेस्टीवल एंड हैरिटेज के संबंध में डीन डॉ. गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में करवाए गए समागम में विद्यार्थियों ने सभ्याचारक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समागम की शुरुआत मुख्यातिथि डॉ. आरके चोपड़ा ने ज्योति प्रज्जवलित करके की। डॉ. चोपड़ा और प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार महाजन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रतिभा खोज मुकाबलों में सोलो डांस, काव्य उच्चारण, लोकगीत, नाटक मंचन, स्किट और हिस्टरोनिक्स, भाषण, फाइन आर्ट्स, गिद्दा-भांगड़ा के मुकाबले करवाए गए। सोलो डांस मुकाबले में अंकित शर्मा पहले, काव्य उच्चारण प्रतियोगिता में दीपक भाटिया ने मरदम शुमारी कविता को नवीन अंदाज में पेश कर पहला स्थान हासिल किया। सिमनरजीत के गीत जोगियां दे कन्ना बिच्च कच्च दीयां मुंदरा गीत पेश किया। पुराने छात्र और लोक गायक राजकुमार ने अखियों को रहने दे गीत पेश किया। समागम में जेसी डीएवी कालजिएट स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

मुख्यातिथि का स्वागत करते प्रिंसिपल डॉ. महाजन।