शिविर में 350 लोगों का चेकअप किया
दसूहा | पर्यावरणसंरक्षण सोसायटी की ओर से गांव सफदरपुर में एक दिवसीय मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन विजय खोसला ने किया। प्रबंधकों ने डाक्टरों की टीम को 20 हजार रुपए का सहयोग करने वाले भाजपा बीसी सैल के राज्य प्रधान कृष्ण देव खोसला को सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में सरपंच मंगल सिंह, सुनीता देवी, संतोष कुमारी, चुन्नी लाल, र| सिंह, सवरण सिंह, शमशेर सिंह, दलजीत कौर, रेशम सिंह, रघुनाथ सिंह ने सेवाएं दी।