विराट संदेश मैग्जीन का विमोचन
जेसीडीएवी कॉलेज की ओर से पंडित जगदीश चंद्र जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विराट संदेश मैग्जीन का विमोचन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार महाजन के नेतृत्व में कॉलेज में करवाए गए हवन में वक्ता बाल कृष्ण मित्तल डीएवी कॉलेज प्रबंधक कमेटी तथा चेयरमैन पंडित जगदीश चंद्र धर्माष्ट संतोष शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। पंडित जगदीश चंदर जी के शिक्षा क्षेत्र में दसूहा इलाके में डाले गए बेहतरीन योगदान संबंधी जानकारी दी। स्थानीय कमेटी के प्रधान डॉ. आरके चोपड़ा ने भी उनके जीवन आदर्श और दार्शनिकता संबंधी चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित जगदीश चंद्र की ओर से शुरू किए गए इस कॉलेज में पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाणित बीए, बीएससी, बीएससी (बायोटैक) बीसीए, बीकाम, एमए (इतिहास, पंजाबी, अंग्रेजी) एमएससी (केमिस्ट्री, फिजिक्स, जीव विज्ञान, आईटी, गणित) आदि के अलावा और भी कई डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर सेन दास शर्मा, जतिंदर शर्मा, राहुल भारद्वाज, प्रिंसिपल चौहान, आशा, रमेश कुमार, रमेश बस्सी, प्रिंसिपल केएल रामा, प्रिंसिपल भारती, डॉ. रानी जसवाल, अश्विनी कश्यप, डॉ. गुरमीत सिंह अन्य शामिल थे।
विराट संदेश मैग्जीन का विमोचन करते कॉलेज प्रबंधक।