पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों के लिए भाजपा शिअद गठबंधन ने की गतिविधियां तेज

चुनावों के लिए भाजपा-शिअद गठबंधन ने की गतिविधियां तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल दसूहा के चुनावों के लिए भाजपा-शिअद गठबंधन ने अपनी गतिविधियों में तेजी लाई है। दोनों दलों ने सीटों की सैटलमैंट के बाद योग्य प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग की कवायद शुरू कर दी है हालांकि इस मामले में भाजपा में आपसी गुटबाजी प्रबल है वहीं शिअद एकजुट दिख रहा है। नई वार्डबंदी के बाद 13 की बजाए 15 वार्डों में चुनाव होंगे। गत दिनों सीटों के बंटवारे के लिए हुई बैठक में जिला प्रधान सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, भाजपा जिला प्रधान राणा इकबाल सिंह, शिअद सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह रवि, मंडल प्रधान जसवंत सिंह, पप्पू और गुरप्रीत सिंह चीमा की मौजूदगी में सीटों के बंटवारे को आम सहमति से फाइनल किया गया। जिसमें शिअद को पिछले चुनाव के मुकाबले एक सीट ज्यादा मिली। भाजपा 9 और 6 सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगी।

बैठक में हुए फैसले के मुताबिक भाजपा 1, 2, 3, 4, 9, 12, 13, 14, 15 वार्डों में चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य छह वार्डों में शिअद के प्रत्याशी चुनाव में होंगे। चुनाव प्रक्रिया की कमान संभालते हुए जिला प्रधान राणा इकबाल सिंह ने बताया कि पार्टी प्रधान कमल शर्मा के निर्देशों पर शुरू हुई इस प्रक्रिया में चुनाव लड़ने वाले इच्छुक भाजपा वर्कर चार फरवरी से सात फरवरी तक अपना बायोडाटा और सदस्यता फार्म मंडल प्रधान जसवंत सिंह पप्पू और मुकेरियां में बब्बी खुल्लर के पास जमा करवाए।

राणा इकबाल सिंह ने बताया कि भाजपा की ओर से एक्टिव वर्करों की ही नजरसानी की जाएगी और स्क्रीनिंग कर योग्य जीतने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जाएगा।उधर, शिअद के सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण ने बताया कि पार्टी जल्द ही छह वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। वर्ष 2008 से 2013 तक चली नगर कौंसिल की टीम में गठबंधन का बहुमत था और रविंदर सिंह रवि कौंसिल के प्रधान थे। मौजूदा समय पिछला कार्यकाल खत्म करने वाले भाजपा के सिटिंग काउंसलरों में रविंदर सिंह रवि के अलावा सुरजीत सिंह, राम परकाश बत्रा, सतीश घई, राज रानी, लक्खा सिंह के अलावा शिअद के जगमोहन सिंह घुम्मण के अलावा विक्रमजीत सिंह, कमलजीत कौर, बलविंदर कौर शामिल हैं। भाजपा लीडरशिप के समक्ष सिटिंग कौंसलरों, नए चेहरों, युवा चेहरों और गुटबाजी के सभी सारोकारों को पार पा कर एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में उतारना एक बड़ी चुनौती रहेगी।

बारह हजार मतदाता गढ़शंकर के तेरह वार्डों में अपने पार्षदों का करेंगे चुनाव

अजायबसिंह बोपाराय |गढ़शंकर: नगर कौंसिल में कुल तेरह वार्डों के चुनाव के लिए बारह हजार दो सौ अठावन मतदाता अपने पार्षदों का 25 फरवरी को चुनाव करेंगे, जिसमें 6211 पुरुष और 6057 महिला मतदाता शामिल है। अकाली-भाजपा गठबंधन तेरह-तेरह वार्डों में से सात वार्डों में भाजपा और 6 में अकाली दल (बादल) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उधर, कांग्रेस के 13 में से बारह पर प्रत्याशी और समझौते के तहत एक सीट सीपीएम को छोड़ी है। अकाली-भाजपा गठबंधन के तहत एक, दो, तीन, चार, पांच, सात और दस से भाजपा तथा छह, आठ, नौ, ग्यारह, बारह और तेरह बार्डों से अकाली दल (बादल) प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बताया कि कांग्रेस पांच नंबर बार्ड सीपीएम को छोड़ सभी पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी वहीं भाजपा ने महिंद्रपाल मान को चुनाव का इंचार्ज लगा दिया है। वार्डों में फेरबदल के चलते गत पार्षद यहां पार्टीयों में टिकटों के लिए मश्क्कत करनी पड़ेगी। वार्डों की नई हदबंदी के चलते पूर्व पार्षदों को भी नए समीकरणों के तहत रास्ता आसान नहीं रहा है। अकाली-भाजपा गठबंधन ने यहां चुनावी रणनीति बना कर कांग्रेस से बढ़त बना ली है। इसी के चलते यदि कांग्रेस ने चुनाव के लिए रणनीती बना कर और गुटबाजी से निपटने में कामयाब हो गई तो कांग्रेस अकाली भाजपा को पटखनी दे सकती है।

सर्कल प्रधान शिअद जगमोहन सिंह घुम्मण।

जिला प्रधान भाजपा राणा इकबाल सिंह।