पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब वर्ग में पीएफसी माहिलपुर और कॉलेज वर्ग में फुटबाल अकादमी चैंपियन

क्लब वर्ग में पीएफसी माहिलपुर और कॉलेज वर्ग में फुटबाल अकादमी चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलइंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल क्लब माहिलपुर की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के फुटबाल मैदान में करवाए गए सात दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के क्लब वर्ग में पीएफसी माहिलपुर और कॉलेज वर्ग में फुटबाल अकादमी चैंपियन बनी। क्लब वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूनाइटेड फुटबाल क्लब माहिलपुर और आरसीएफ कपूरथला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने मैच के पूरे समय तक 2-2 गोल के साथ बराबर रही। मैच के 52वें मिनट में आरसीएफ की टीम के खिलाड़ी रंजीत सिंह ने पहला गोल किया। माहिलपुर की टीम के खिलाड़ी सुखदेव सिंह ने 72वें मिनट में गोल कर दिया और इसी टीम के हरमिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने 90वें मिनट में कपूरथला की टीम की ओर दूसरा गोल कर 2-1 गोल कर बढ़त बनाई। मैच के आखिरी मिनटों में आरसीएफ की टीम ने भी दसूहा गोल कर मैच बराबर कर दिया। माहिलपुर क्लब की टीम ने टाइब्रेकर से आरसीएफ कपूरथला की टीम को 4-2 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे साल भी चैंपियन बन गई। विजेता टीम को एक लाख रुपए जबकि उपविजेता को 80 हजार रुपए नकद इनाम और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

कॉलेज वर्ग के फाइनल मुकाबलों में फुटबाल अकादमी पालदी और फुटबाल अकादमी माहिलपुर की टीमें खेली। मुकाबले में माहिलपुर फुटबाल अकादमी की टीम ने उक्त मैच 3-0 के अंतर से जीता। माहिलपुर के खिलाड़ी प्रवीन कुमारने 62वें, प्रेम कुमार ने 75वें मिनट में पालदी की टीम की तरफ गोल किए। इस वर्ग की विजेता टीम को 50 हजार जबकि उप विजेता टीम को 40 हजार रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

अंडर-14वर्ग का फाइनल

अंडर-14वर्ग का फाइनल मुकाबला फुटबाल अकादमी बड्डों और फुटबाल अकादमी माहिलपुर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें फुटबाल अकादमी माहिलपुर के खिलाड़ी अर्षदीप ने 32वें, रोबिन कुमार ने 43वें, अमरप्रीत सिंह ने 50वें और लवप्रीत सिंह ने 51वें मिनट में लगातार बड्डों की टीम के खिलाफ गोल कर मैच 4-0 गोल के अंतर से जीत लिया।

अंडर-17वर्ग का फाइनल

अंडर17 वर्ग का फाइनल मुकाबला फुटबाल अकादमी बड्डों और फुटबाल अकादमी माहिलपुर की टीमों के बीच हुआ। मैच के पहले हॉफ के पांचवें मिनट बाद ही बड्डों टीम के खिलाड़ी परमजीत सिंह ने माहिलपुर की टीम की तरफ गोल कर दिया। माहिलपुर के खिलाड़ी मैच खत्म होने तक कोई गोल नहीं कर सके। फुटबाल अकादमी बड्डों ने अंडर-17 साल वर्ग का फाइनल मुकाबला जीत ट्राफी और 10 हजार रुपए नकद इनाम हासिल किया जबकि उप विजेता माहिलपुर की टीम को 7000 रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैचों में मेजर राजस्थानी और ज्योति ने मोटरसाइकिल पर करतब पेश किए। गायकी एसबाली की ओर से फुटबाल इतिहास से संबंधित गीत युग-युग वसदा रहे शहर माहिलपुर मेरा पेश किया। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि उद्योगपति लक्ष्मी स्वामी चंडीगढ़ और गढशंकर के विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां शामिल हुए। इस दौरान लक्ष्मीकांत स्वामी ने क्लब को एक लाख रुपए दिए जबकि ठेकेदार राठां ने 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा, चेयरमैन हरबंस सिंह बैंस, दलजीत सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, कर्नल सुरिंदर सिंह संघा, दीपक कुमार, शविंदर सिंह, गुरमेल सिंह गिल, नरिंदर सिंह रंधावा, महिंदर सिंह, रघुवीर सिंह बैंस, नरिंदर सिंह, अवतार सिंह, रशपाल सिंह, जसवीर सिंह, बनिंदर सिंह, ओम परकाश, तरसेम सिंह नार्वे, गुरमेज सिंह, प्रिंसिपल बीके बाली, नवदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह बैंस, एसएचओ सुलखन सिंह, जतिंदर सिंह ढिल्लों, मंजीत सिंह, नरिंदर सिंह रंधावा, निर्मल सिंह रंधावा, अजायब सिंह, प्रो. परमिंदर सिंह, अजीत लंगेरी, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, शरनजीत सिंह परमार, जसदीप सिंह, सेवा सिंह, परमप्रीत सिंह राव, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, बंधना सिंह, दविंदर कौर, जग ंिसंह, एसएचओ दिलबाग सिंह, प्रिंसिपल धीरज कुमार शर्मा, प्रिथीपाल सिंह बैंस, हरबंस राए, राजकुमार, जसदीप सिंह, प्रिंसिपल जगमोहन सिंह बड्डों, अवतार सिंह, हरजिंदर सिंह, दलजीत सिंह, हरदेव सिंह शामिल थे।

टूर्नामेंट के दौरान गणमान्यों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।

माहिलपुर में हुए टूर्नामेंट की क्लब वर्ग की विजेता टीम यूपीएफसी माहिलपुर को सम्मानित करते हुए विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां और क्लब प्रबंधक। गोल करने का प्रयास करते हुए खिलाड़ी।