- Hindi News
- 13 की जगह 15 वार्डों में होगा नगर कौंसिल दसूहा का चुनाव
13 की जगह 15 वार्डों में होगा नगर कौंसिल दसूहा का चुनाव
नगरकौंसिल चुनाव इस बार 13 की बजाए 15 वार्डों में होगा। गत चुनाव में भाजपा ने शिअद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 13 में से 10 सीटें जीत बहुमत पाया था। भाजपा के रविंदर सिंह रवि कौंसिल के प्रधान बने थे। गत चार चुनावों में कांग्रेस और गठबंधन का बारी-बारी कौंसिल पर कब्जा रहा है। 1992 के चुनाव में कांग्रेस के मोहन लाल अरोड़ा, 1997 में भाजपा के राणा इकबाल सिंह वर्ष 2003 में कांग्रेस के परविंदर बिट्टू और गत चुनाव 2008 में भाजपा शिअद गठबंधन के रविंदर सिंह रवि कौंसल के प्रधान बने। यह तो थी राजनीतिक अतीत की तस्वीर जो अब काफी कुछ बदल चुकी है। कांग्रेस को एक बार कांग्रेस, एक बार गठबंधन की परंपरा को रिपीट करने में काफी मेहनत की दरकार होगी। भाजपा की स्थानीय विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही और शिअद लीडरशिप की लगातार गतिविधियों ने बड़े केडर वाली पार्टी कांग्रेस की राह बेहद कठिन कर दी है। कांग्रेस की ताकत का दारोमदार मजबूत जन आधार वाले प्रत्याशियों पर टिका है वहीं भाजपा में आपसी प्रबल गुटबाजी कांग्रेस की ताकत बन सकती है। 6 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला शिअद एकजुट दिखता है वहीं भाजपा में आपसी फूट सिटिंग काउंसलरों और नए बेशुमार प्रत्याशियों की भरमार भाजपा के लिए दिक्कत है। वहीं सत्ताधारी साशन की कर्मियों सुविधाओं के अभाव के मुद्दे पर गठबंधन गिर सकता है। विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही की बेदाग, ईमानदार छवि और शिअद सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण के नेतृत्व में एकजुट शिअद वर्कर गठबंधन की ताकत है। गंदे पानी की निकासी, बंद सीवरेज की ओवरफ्लो, गंदगी के ढेर, पांडव सरोवर का विकास विकास अहम मुद्दे होंगे।