- Hindi News
- पहलवान गिंदर पट्टी ने जीती बड़ी रुमाली की कुश्ती
पहलवान गिंदर पट्टी ने जीती बड़ी रुमाली की कुश्ती
दसूहा | गांवपनवा में लखदाता के स्थान पर वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-अजमायश की। छिंज मेला कमेटी की ओर से पंचायत के सहयोग से करवाए गए कुश्ती मुकाबलों में बड़ी रुमाली की कुश्ती में गिंदर पट्टी ने किन्नू गढ़दीवाल को हराया। विजेता पहलवानों को सर्कल प्रधान शिअद जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण ने इनाम दिए। इस मौके पर बलकार सिंह, दिलबाग सिंह, एडवोकेट कर्मवीर घुम्मण, अमरजीत सिंह, सुच्चा सिंह, अमनप्रीत सिंह खालसा, गुरमेल सिंह, दविंदर सिंह, मोहन सिंह, अमृत वालिया, रशपिंदर फारुक अली, अवतार सिंह आदि शामिल थे।
बाबा लखदाता की याद में सालाना छिंज मेला
गढ़दीवाला। गांव लिट्टां में पीर बाबा लखदाता जी की याद में सालाना छिंज मेला करवाया गया। मेले में करीब 100 पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी रूमाली की कुश्ती अंग्रेज पहलवान दूमछेड़ी और जीता पहलवान फरीदकोट के बीच बराबरी पर खत्म हुई जबकि छोटी रूमाली की कुश्ती भी सतीश पहलवान पठानकोट और बबलू पहलवान के बीच बराबरी पर खत्म हुई। विजेता पहलवानों को मुख्य मेहमान मैनेजर फकीर सिंह सहोता, हैड ग्रंथी ज्ञानी हजारा सिंह, जिला परिषद सदस्य रामजी दास, डॉ. सुखदेव सिंह और बलकार सिंह ने गदा और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दौलत सिंह, गुरमीत सिंह, रसीला सिंह, बलबीर सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, हरदेव सिंह, मोती सिंह, जगत सिंह, मलकीत सिंह, राम सिंह, जोगिंदर सिंह, हरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
बिंदा लल्लियां ने जीती झंडी की कुश्ती
गढ़शंकर। इब्राहीमपुर में छिंज मेला करवाया गया। झंडी की कुश्ती बिंदा लल्लियां ने प्रदीप दिल्ली को हराकर जीती। विजेता पहलवान को हरदीप सिंह बनवैत ने मोटरसाइकिल जबकि उप विजेता पहलवान प्रदीप दिल्ली को अमरीक सिंह ने तीस हजार रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मेले में बतौर मुख्यातिथि विधायक सरदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां पहुंचे जबकि विशेषातिथि आईजी पंजाब पुलिस पंजाब संजीव कालड़ा, एसएसपी गुरकृपाल सिंह पहुंचे। इस मौके पर दर्शन सिंह पिंका, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, शिअद के सर्कल प्रधान बूटा सिंह अलीपुर, सुखदेव सिंह, सरपंच जोगा सिंह, हरदीप सिंह, डीएसपी मनजीत सिंह, एसएचओ दिलबाग सिंह, चौ. जीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंदर सिंह, पहलवान बघेल सिंह लल्लियां, राजीव समुंदड़ा