- Hindi News
- बासमती और मक्की का सरकार मूल्य तय करे सरकार
बासमती और मक्की का सरकार मूल्य तय करे सरकार
कंप्यूटर अध्यापक 21 को मोहाली में करेंगे रैली
आधस ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
आप ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा
भारतीयकिसान यूनियन लक्खोवाल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह धुग्गा के नेतृत्व में लोकसभा सदस्य विजय सांपला को मिला। प्रतिनिधिमंडल में किसानों की मांगों के संबंध में ज्ञापन विजय सांपला को दिया। सांपला ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर संबंधित विभाग से बातचीत करेंगे। यू्नियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर विचार-विमर्श भी किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को सूखा राहत प्रति एकड़ कम दिया जाता है, इसको बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाए। इसके अलावा बासमती तथा मक्की का सरकारी मूल्य निश्चित किया जाए। लक्कड़ मंडी को चालू करना, बिजली की सप्लाई को यकीनी बनाना, अवारा पशुओं की रोकथाम, तलवाड़ा में नहर के साथ लगती जमीन की सेम रोकने के लिए उचित प्रबंध करना और अन्य मांगें मानी जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह धुग्गा के साथ हरभजन सिंह, उज्जर सिंह धुग्गा, गुरदेव सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह चीमा, ठाकुर सरूप सिंह, सेवा सिंह सीकरी, अमरजीत सिंह, मक्खन सिंह, सतपाल सिंह, मास्टर शिंगारा सिंह, प्यारा सिंह, ओम सिंह सठियाणा आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
होशियारपुर | कंप्यूटरसांझा फ्रंट से 7000 हजार कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शिफ्ट करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ कंप्यूटर टीचर यूनियन ने संघर्ष शुरू कर दिया है। कंप्यूटर टीचर यूनियन की शहीद उधम सिंह पार्क में हुई बैठक में जिला प्रधान अमनदीप सिंह और जनरल सचिव अनिल ऐरी ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापक सांझा फ्रंट की ओर से से 21 सितंबर को मोहाली में राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। मौके पर जगजीत सिंह, गौरव कालिया, नरिंदरपाल सिंह, संदीप सिंह, रणदीप कुमार, तजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, कमल माही, मनजिंदर सिंह, रनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जतिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह हरजिंदर सिंह भी मौजूद थे।