हिंदी के प्रसार और विकास की दी जानकारी
गुरुतेग बहादुर कॉलेज फार वुमेन में हिंदी दिवस के संबंध में समागम करवाया गया। इस दौरान चित्रकला और कविता उच्चारण मुकाबले करवाए। प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मण और डीन डॉ. रुपिंदर कौर रंधावा और हिंदी विभाग के मुखी प्रो. कुसुम पांधी ने सभी छात्राओं को हिंदी दिवस की राष्ट्र भाषा के प्रसार और विकास संबंधी अवगत करवाया। इस दौरान कविता उच्चारण मुकाबले में एमए भाग एक की स्टूडेंट अंकिता शर्मा प्रथम, जीवन ज्योति दूसरे और अमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला मुकाबलों में मनिंदर कौर पहले, स्वीटी शर्मा उर्मिला देवी दूसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल डॉ. घुम्मण ने विजेताओं को सम्मानित किया।