डॉ. साही ने स्पोर्ट्स किट दी
दसूहा | युवाशक्ति को नशे की दलदल से निकाल कर खेलों की ओर लगाना समय की जरूरत है। यह बात युवा भाजपा नेता डॉ. हरसिमरत सिंह साही ने गांव लालेवाल में कही। इस दौरान डॉ. साही ने गांव के खेल क्लब को स्पोर्टस किट दी। इस मौके पर नवदीप पाल रिंपा, रिंपा शर्मा, तरुण मनु खुल्लर, गुरबाज सिंह संधू, कुलदीश सिंह, सुरिंदर पाल राणा, मान सिंह, बचित्र सिंह शामिल थे।