अंजू मिस और गुलजीत सिमट्र फ्रेशर बने
दसूहा | जेसीडीएवी कॉलेज के एमए पंजाबी विभाग में महफिल-ए-जश्न समागम करवाया गया। इस दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स को वेल्कम पार्टी दी। पंजाबी विभाग के प्रमुख प्रो. एचसी शर्मा के नेतृत्व में हुए समागम का उद्घाटन मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार महाजन ने ज्योति प्रज्जवलित करके की। इस दौरान सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया गया। चांदी दियां झांजरा गीत पर बलजीत कौर का नृत्य दर्शनीय था। सनी ने माहिया मांवा गीत पेश किया। दीपक भाटिया ने मंगती कविता पेश की। इस दौरान करवाए गए मुकाबलों में अंजू को मिस फ्रैशर और गुलजीत को सिमट्र फ्रेशर चुना गया। मेंहदी और चूड़िया मुकाबले में मनप्रीत कौर प्रथम, पेपर डांसा मुकाबले में हरविंदर और गुलजीत प्रथम रहे। मौके पर प्रो. निवेदिका, डॉ. गुरमीत सिंह, प्रो. शीतल सिंह, प्रो. सुखविंदर कौर, प्रो. रणजोध सिंह, प्रो. परमिंदर कौर, प्रो. गगनप्रीत कौर, प्रो. सिमरजीत, प्रो. रंजीत सिंह रुपिंदर कौर शामिल थे।