- Hindi News
- कत्ल के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
कत्ल के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
दड़े सट्टे लगाते दो लोग पकड़े, केस
22 लाख की उधारी देने वाले व्यापारी पर केस दर्ज
शक्तिट्रेडर्जके मालिक संजीव कुमार की शिकायत पर अमृतसर निवासी महाजन इंटरप्राइज के मालिक राेहित महाजन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संजीव कुमार ने बताया कि रोहित महाजन ने उसकी फर्म से कई बार उधार सरिया उठाया था। रोहित महाजन ने उनके पास से 22 लाख 3800 रुपए का सामान उठा लिया। बाद में जब उन्होंने पैसे मांगे तो वह 6 महीने तक लारे लगाता रहा। इस दौरान उसने उससे लिया गया सरिया अन्य सामान खुर्दबुर्द कर दिया। जब उसने पैसों की डिमांड की तो उसे धमकियां देनी शुरु कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबधी एसएसपी को 11 मार्च 2014 को शिकायत दर्ज करवाई थी एसएसपी आफिस से यह शिकायत एसपीडी को रैफर कर दी गई। जांच के बाद पुलिस ने संजीव कुमार के बयानों के आधार पर रोहित महाजन पर धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने रोहित महाजन की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।