पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से रेप का आरोपी काबू, भगाने वालों पर केस

नाबालिग से रेप का आरोपी काबू, भगाने वालों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर|थाना चब्बेवालकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में कर्ण उर्फ धोनी पुत्र हरमेश कुमार निवासी घुमियाला को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कर्ण ने गांव की ही एक नाबालिग से गत दिवस उस समय उठाकर ले गया था जब वह सुबह करीब 5.30 बजे एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रही थी। जब नाबालिग धार्मिक स्थान के पास पहुंची तो आगे से उक्त आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया। वह उसे सुनसान जगह ले गया उसने उसके साथ बलात्कार किया फरार हो गया।

होशियारपुर|नाबालिगाको शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने सोनू निवासी जालंधर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला नाबालिग के मां के बयानों के आधार पर दर्ज किया है। अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि वह शंकर नगर की निवासी है उसकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। उक्त आरोपी उसे शादी का झांसा देकर कहीं बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने पीड़िता के ब्यानों के आधार उक्त आरोपी पर धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टांडाउड़मुड़| गांवबड़ाला पक्का में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में टांडा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की की माता के बयानों के आधार पर साहबी पुत्र जसपाल निवासी कठाणा (दसूहा) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को उक्त आरोप में बहला फुसला कर शादी करवाने का झांसा देकर 6 दिसंबर को घर से भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़की की मां बोली- बहला कर ले गया

8वीं की स्टूडेंट को भगाने वाले पर केस

12वीं की स्टूडेंट से हुआ था रेप