पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्ष प्रजापति महाराज के राज्यस्तरीय समागम की तैयारियां शुरू

दक्ष प्रजापति महाराज के राज्यस्तरीय समागम की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदक्ष प्रजापति वेलफेयर सोसायटी की गुरु नानक मार्किट में हुई बैठक में प्रजापति भाईचारे के ईशर दक्ष प्रजापति महाराज जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में 20 दिसंबर को करवाए जा रहे राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों को शुरू किया गया। प्रधान विनोद जंबा के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रजापति भाईचारे ने कई अहम फैसले लिए। प्रधान जंबा, चेयरमैन जसवंत सिंह पप्पू, मुख्य सचिव अजीत सिंह कैंथ ने बताया कि समागम में पंजाब के सभी जिलों से प्रजापति भाईचारे के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सुखमणि साहिब के पाठ केे भोग उपरांत मुख्यातिथि विधायिका सुखजीत कौर साही समागम का उद्घाटन करेगी। समागम में भजन मंडलियां प्रजापति महाराज की महिमा का गुणगान करेंगी। समागम के बाद नगर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में प्रजापति युवा मंच की भी ड्यूटियां लगाई गई। इस मौके पर मनिंदर जंबा, सुच्चा सिंह, बलकार सिंह, निर्मल सिंह, सुरिंदर छिंदा, जेएस मल्ली, दविंदर सिंह, नरिंदर सिंह कैंथा शामिल थे।