- Hindi News
- १1 से सरकारी स्कूल दसूहा में भी लगेगा लैक्चरार इन फर्स्ट एड का ट्रेनिंग कैंप
१1 से सरकारी स्कूल दसूहा में भी लगेगा लैक्चरार इन फर्स्ट एड का ट्रेनिंग कैंप
होशियारपुर| सेंटजोह्न एंबूलैंस जिला रैड क्रास सोसायटी की तरफ बाजार वकीलां में स्थित रैड क्रास की ईमारत में 3 दिसंबर से चल रहे लैक्चरार इन फर्स्ट एड और होम नर्सिंग की ट्रेनिंग के समापन समारोह की अध्यक्षता करते एडीसी हरमिंदर सिंह ने ट्रेनिंग लेने वाले अध्यापकों को संबोधित करते कहा कि इस कैंप में फर्स्ट एड संबधी प्राप्त की गई जानकारी का लाभ मानवता के भले के लिए प्रयोग किया जाए। इस दौरान कैंप के समापन पर ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके अध्यापकों को सर्टीफिकेट वितरित किए। सचिव रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता, डीईओ सुखविंदर कौर, सरबजीत, जोगिंदर कौर, सुशील कुमारी, रणबीर सिंह शामिल थे।
सर्टीफिकेट वितरित करते एडीसी। -भास्कर