पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशुतोष महाराज गहन समाधि में : ब्राह्मण सभा

आशुतोष महाराज गहन समाधि में : ब्राह्मण सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहाकेबाबा शांति गिरी लंगर हाल में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष महाराज की समाधि के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों को गलत बताने के लिए शहर की विभिन्न हिंदु संस्थाओं और प्रमुख समाज सेवी के लोगों की बैठक हुई।

इसमें श्री रामलीला कमेटी दसूहा के अध्यक्ष वरिंदर शर्मा, ब्लड डोनर कमेटी के अध्यक्ष मुनीष कालिया, ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष पूर्ण परकाश और शहर के प्रमुख समाज सेवी राजिंदर कुमार ने कहा कि आशुतोष महाराज लंबे समय से गहन समाधि की अवस्था में है। उन्होंने कहा कि समाधि आध्यात्म एक गहरा विषय है इसे अपनी सोच समझ के अनुसार नहीं मापा जा सकता।

उन्होंने कहा कि महाराज जी के संस्कार की बात करने दुखद बात है इससे संस्थान से जुड़े भक्तों की धार्मिक भावनाए आहत हुई है। आशुतोष महाराज ने पहली बार समाधि नहीं ली है और ही उनकी समाधि से किसी व्यक्ति, राज्य या सरकार को कोई हानि पंहुची है। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि उन्हे और भक्तों को दृढ़ विश्वास है कि आशुतोष महाराज गहन समाधि से वापस आएंगे। इस मौके पर डा. जनक राज, कुलविंदर सिंह, संजीव, विजय, राजविंदर, पंडित दिनेश, एडवोकेट राजन थापर शामिल थे।

बैठक में हिस्सा लेते हुए प्रमुख समाज सेवी के लोग। -भास्कर