पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब सरकार की सुविधाओं से आज हर वर्ग खुश: साबी

पंजाब सरकार की सुविधाओं से आज हर वर्ग खुश: साबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार परकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से बचनबद्ध है। पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों तथा हर वर्ग की सुविधाओं से आज हर वर्ग खुश है। पंजाब सरकार की ओर से गांवों तथा शहरों में विकास लगातार जारी है। यह बात यूथ अकाली दल दोआबा प्रधान सरबोज सिंह साबी ने सब सर्कल प्रधान बेट एरिया बलदेव सिंह बुद्धोबरकत के निवास पर हुई पत्रकारवार्ता में कही।

इस मौके पर उनके साथ सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण तथा पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कर्मबीर सिंह घुम्मण शामिल थे। इस दौरान बलदेव सिंह बुद्धोबरकत ने मुख्यातिथि को सम्मानित भी किया।मौके पर कर्मवीर सिंह घुम्मण, पूर्व चेयरमैन बलकार सिंह रंधावा, समिति सदस्य दिलबाग सिंह, अमरप्रीत सिंह सोनू, निर्मल सिंह, सुच्चा सिंह, निरंजनजीत सिंह, दलबीर सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह आदि सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।