- Hindi News
- सूरमा पंजाब नू बीलॉन्ग करदा कम कदे रॉन्ग करदा...
सूरमा पंजाब नू बीलॉन्ग करदा कम कदे रॉन्ग करदा...
आर्मीपब्लिक स्कूल उंची बस्सी को वार्षिक पुरस्कार वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल राजदीप जैन के नेतृत्व में हुए समागम में कमांडेंट 18 एफएडी कर्नल प्रमोद आर अंबासना बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए जबकि शीतल अंबासना गैस्ट आफ आनर थी। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि कर्नल अंबासना ने दीप प्रज्जवलित कर समागम का उद्घाटन किया। बच्चों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ने के साथ विभिन्नता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान को दर्शाता शानदार सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने मयूर डांस पेश कर राष्ट्रीय पक्षी को स्टेज पर जीविंत किया। इसके बाद गरबा डांस, गिद्दा, भांगड़ा पर विद्यार्थी खूब थिरके। सूरमा पंजाब नी बीलांग करदा कम कदी रोंग करदा गीत पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा पेश किया। बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अलख जगाने के लिए कोरियोग्राफी पेश की। सत्त मूल्यांकन की सार्थकता निरर्थकता को दर्शाता नाटक खिलाड़ी राम का मुकद्दमा दर्शनीय रहा।
मुख्यातिथि कर्नल प्रमोद आर अंबासना ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने सदन प्रतियोगिता में अव्वल रहे कल्पना सदन के अध्यापकों को ट्राफी से नवाजा और स्नातकोत्तर अध्यापकों को बोर्ड की परीक्षा में अच्छे परिणामों के लिए नकद इनाम दिए। कर्नल अंबासना ने बच्चों को सेंध भरी बातों से नवाजते हुए मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए सतर्कता के साथ अनुशासन धारण कर पढ़ाई में सख्त मेहनत की प्रेरणा दी। समागम में 18 एफएडी के अन्य अधिकारियों के अलावा प्रिंसिपल राजदीप जैन, एन कपिला, मोहन सिंह, सतविंदर कौर, मेधा चौहान, जीवन ज्योति, कपिल कुमार, गुरजीत कौर, हरप्रीत, नेहा महाजन, अशोक कुमार, दीपक मदन, भावना शर्मा, सनत कुमार मौजूद थे।
समागम का उद्घाटन करते कर्नल प्रमोद आर अंबासना। साथ में मौजूद हैं प्रिंसिपल राजदीप जैन।सभ्याचारक कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।