पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार के लिए समाज को संवेदनशील होना जरूरी : एडीसी

मानवाधिकार के लिए समाज को संवेदनशील होना जरूरी : एडीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीस्कूल ऑफ एजुकेशन में मानव अधिकार विषय पर सेमिनार करवाया गया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि एडीसी विकास हरबीर सिंह शामिल हुए जबकि समारोह में मुकेरियां के एसडीएम राहुल चाबा विशेष तौर पर शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज आफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने की, मुख्य वक्ता के रूप में सरकारी कॉलेज से सेवानिवृत प्रो. कुलदीप कोहली शामिल हुए। सेमिनार की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। एफारसी दसूहा के प्रधान शिक्षाविद् संजीव कुमार ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी भारत में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की बजाए दुकानों पर कार्य करते कहीं भी देखे जा सकते हैं।

एडीसी (विकास) हरवीर सिंह ने कहा कि जिन संस्थाओं पर मानवाधिकार सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है, उनको ज्यादा काम करना होगा। इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका बहुत अहम हो जाती है। उन्होंने समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक हम महिलाओं के प्रति आदर नहीं करेंगे, मानवाधिकारों की बात बेमानी हो जाती है। इसके लिए समाज को भी अधिक संवेदनशील होना होगा। प्रो. कुलदीप कोहली ने कहा कि मानवाधिकार समस्त मानव जाति के अधिकारों की बात करता है फिर वह चाहे बच्चे हो या बुजुर्ग, हमें सभी का सम्मान और उनके अधिकारों को सुरक्षित करना होगा। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि हमें दूसरों के अधिकारों और अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शाम सुंदर शर्मा ने भावी शिक्षकों से मानव अधिकारों के प्रति और जागरूक होने तथा समाज को जागृत करने पर बल दिया। अंत में आए मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के महासचिव डीएल आनंद, प्रिंसिपल डॉ. नीरज ढींगरा, प्रो. वर्षा महिंद्रा, प्रो. शरणजीत, प्रो. एसएस गिद्दा, प्रो. आरती, परवीन सैनी आदि भी शामिल थे।