क्षमता हो तो साधनों की कमी अड़चन नहीं बनती : भट्टी
पीसीएसज्युडीशियल की परीक्षा पास करने वाली दसूहा की राजविंदर कौर भट्टी को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) दसूहा में सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल राजन अरोड़ा के नेतृत्व में किए विशेष समारोह में राजविंदर कौर भट्टी को स्कूल प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजविंदर कौर भट्टी ने कहा कि अगर आप में पढ़ने की क्षमता है और आप कोई लक्ष्य पाना चाहते हो तो पैसे तथा साधनों की कमी कभी भी अड़चन नहीं बन सकती।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक पढ़ाई सरकारी स्कूलों में ही पूरी की है। अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने अपनी पढ़ाई सरकारी वजीफे हासिल कर की।
समारोह दौरान स्कूल अध्यापक कुलवंत सिंह, गोबिंद सिंह, बिक्रम सिंह, अनीता पाल, राज कुमार, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, परमजीत कौर, हरप्रीत कौर, दलविंदर कौर, उप्पल दत्त, राम कौर, परमजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
पीसीएस जुडिशियल की परीक्षा पास करने वाली दसूहा की राजविंदर कौर भट्टी को सम्मानित करते प्रिंसिपल राजन अरोड़ा