पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल भत्ता 1500 रुपए करने की मांग

मेडिकल भत्ता 1500 रुपए करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकॉमपेंशनर एसोसिएशन की बैठक बाबा शांति गिरी लंगर हाल दसूहा में हरी गोपाल के नेतृत्व में की गई। बैठक में राज्य इकाई के डीके मेहता और प्रेम सुख विशेष तौर पर शामिल हुए।

इंप्लाइज फाउंडेशन के रामशरण, जिला प्रधान परमजीत सिंह, बाबू रामलाल, कामरेड महिंदर सिंह ने पंजाब के सभी सेवामुक्त मुलाजिमों को मौजूदा सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के लिए मेडिकल भत्ता 1500 रुपए महीना, बिजली रेट में कटौती, कैश लेस मेडिकल सहूलियत तहसील स्तर तक करें।

उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट वेतन और पेंशन समय पर जारी करने की बजाए उनका ध्यान दूसरी तरफ करने में लगी हुई है। इस दौरान कंवर अजीत सिंह खुड्डा, सुतंतर कुमार दसूहा, चिंत कुमार, राजिंदर कुमार, गुरबचन सिंह नागी, पुरषोतम सिंह जग्गी, महिंदर सिंह मल्ली, राम समझ तलवाड़ा, गुरबचन सिंह हाजीपुर, बलबीर सिंह चक्क बामु आदि मौजूद थे।

मीटिंग में भाग लेते पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...