बच्चे पढ़ाई के साथ नैतिक जिम्मेवारी भी सीखें : गुप्ता
दर्शनअकादमी सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किरपाल सिंह महाराज के जन्मदिन पर लव एंड काइंडनैस वीक मनाया गया। प्रिंसिपल रसिक गुप्ता ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इस पूरे सप्ताह में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोक भलाई संबंधी कार्य किए गए।
पहले दिन, विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में महाराज किरपाल सिंह की जीवनी से संबंधित भाषण दिया और उनकी शिक्षाओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। दूसरे और तीसरे दिन विद्यार्थियों ने दसूहा के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब और रेलवे स्टेशन पर सफाई की। चौथे दिन जीका वायरस की रोकथाम के लिए रैली निकाली गई और आखिरी पांचवे दिन पनवां रोड की झुग्गी झौपडिय़ों में रहते बच्चों को घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें जिसमें कपड़े, बूट, राशन सामग्री, कापियां, पेंसिलों दी गई।
प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे पढाई के साथ नैतिक और सामाजिक जिम्मेवारी भी सीखें। इस मौके नवीन पुरी, शिवदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरप्रीत, बलविंदर सिंह, लखविंदर, रवजोत, अरुण, कुलदीप, मनदीप कौर, मनदीप सहोता, मोनिका, शारदा, भावना, तनजीत, तजिंदर, लिल्ली, सीमा, निहारिका, भूमिका, वरिंदर, कनिष्का, कुलजीत, स्मृति, गीता और सुखवीर आदि मौजूद थे।
विद्यार्थियों ने सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब और रेलवे स्टेशन पर सफाई की।