पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निहालपुरा मोहल्ले में विकास कार्यों की गुणवत्ता जांची

निहालपुरा मोहल्ले में विकास कार्यों की गुणवत्ता जांची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | नगरके कई वार्डों में नगर कौंसिल की ओर से करवाए कार्यों की घटिया क्वालिटी और बिना काम पेमेंट करने को लेकर दसूहा के एक व्यक्ति की डीसी होशियारपुर को शिकायत पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह ने जांच की। एक्सईएन सुखबीर सिंह ने अभी निहालपुरा मोहल्ले में हुए विकास कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया है।शिकायतकर्ता कैलाश बस्सी ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर 2015 को नगर में पिछले तीन-चार साल में नगर कौंसिल की अोर से करवाए अलग-अलग वार्डों के विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी।

उन्होंने बताया था कि बिना काम किए पेमेंट हुई है, वहीं ज्यादा रेट लगाकर काम हुआ है। सीमेंट का जो ड्रेन कवर 1100 रुपए का बनता है उसे 3000 हजार रुपए का बताया गया है। उन्होंने डीसी से कार्यों की जानकारी देकर धांधली की जांच की मांग की थी। शिकायत पर एसडीएम दसूहा की ओर से जांच करवाई जा रही है। इस संबंध में जब ईओ दसूहा हरदेव सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई जांच उनके नोटिस में नहीं है।

डीसी को दी शिकायत में कहा- बिना काम किए हुई थी पेमैंट

खबरें और भी हैं...