धुंध के कारण गांव खुड्डा के पास हाईवे पर नौ वाहन भिड़े
इनोवा कंडी नहर में गिरी, एक की मौत
भास्कर संवाददाता | तलवाड़ा/दातारपुर/हाजीपुर
दातारपुरसे तीन किलोमीटर दूर करोड़ा बडाला के समीप कंडी नहर में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक इनोवा गाड़ी बेकाबू होकर जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो बाल-बाल बच गए। तलवाड़ा पुलिस को परमजीत सिंह पुत्र तीर्थ सिंह निवासी गांव तोये थाना दसूहा ने बताया गया कि नौ फरवरी शाम सात बजे गुरिंदर सिंह लंबर पुत्र सुखदेव सिंह गांव घोगरा, जगप्रीत सिंह पुत्र हरिंदर पाल सिंह गांव हलेड़ा इंनोवा गाड़ी नंबर पीबी-07-४७३४ रंग सिल्वर में किसी काम के लिए दातारपुर गए थे।
रात को पठानिया कांप्लेक्स में आराम करने के लिए रुके। सुबह करीब सात बजे वहां से निकले, गांव करोड़ा बडाला के पास हनुमान मंदिर के निकट सामने से रही एक आल्टो कार से बचते हुए उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई और नहर में जा गिरी। गाड़ी गुरिंदर सिंह लंबर पुत्र सुखदेव सिंह चला रहा था। उसकी साथ वाली सीट पर जगप्रीत जग्गी बैठा हुआ था जबकि वो पिछली सीट पर बैठा था।
परमजीत और गुरिंदर सिंह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले। लोगों ने उन्हें बचा लिया लेकिन जगप्रीत सिंह जग्गी को जब गाड़ी से बाहर निकाला गया तो उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे एंबुलेस 108 की सहायता से हाजीपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद जगप्रीत को मृतक घोषित किया। पुलिस ने परमजीत के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है।
गाड़ी का शीशा तोड़कर इनोवा सावर दो लोग बाहर निकले लेकिन तीसरा साथी बाहर नहीं निकल पाया और कार नहर में जा गिरी।
वाहन क्षतिग्रस्त : हादसे में एक के पीछे दूसरे वाहन टकराए, जिसमें वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं।
हादसे में बाल-बाल बचा गुरजिन्द्र।