पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 साल में 13 गोल्ड, सीमा की नजर अब एशियन गेम्स पर

1 साल में 13 गोल्ड, सीमा की नजर अब एशियन गेम्स पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एथलीटसीमा देवी सुबह 6.30 बजे ही प्रेक्टिस शुरू कर देती हैं। रोज सात से आठ घंटे उनके खेल के मैदान में एथलेटिक्स ट्रैक पर बीतते हैं। आज भी उन्होंने शहीद भगत फैडरेशन कप संगरूर में 15 सौ मीटर स्पर्धा में 4.25 मिनट का समय निकाल गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि वह एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हुई हैं।

बहरामपुर की सीमा का उद्देश्य ओलंपिक तक जाने का है। इस समय वह जेसी डीएवी कालेज दसूहा में बीए फाइनल इयर की छात्रा है। डीएवी स्कूल बहरामपुर से आठवीं पास करते हुए उसने स्टेट मीट में हिस्सा लेते सिल्वर मैडल जीता। सरकारी सीसे स्कूल जोड़ियां कलां से प्लस टू के बाद गवर्नमेंट कालेज गुरदासपुर में पैसे की कमी के कारण एडमिशन नहीं ले सकीं। आखिर दसूहा के गुरु तेग बहादुर कॉलेज ने उन्हें बिना फीस बीए फर्स्ट इयर में एडमिशन दी और हॉस्टल खाना भी उपलब्ध करवाया। एक वर्ष बाद वह जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में चली आईं। पिछले वर्ष अक्टूबर में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में क्रॉस कंट्री मुकाबलों में गोल्ड मैडल जीता। 1500 मीटर और 500 मीटर दौड़ में रिकार्ड बनाया। 11 12 दिसंबर को जम्मू में हुए नेशनल मुकाबलों में तीन किलोमीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता।

सीमा देवी ने बताया कि वह एथलेटिक्स में अब तक विभिन्न स्पर्धाओं में तेरह गोल्ड मेडल जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि नवंबर में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में उन्होंने पांच किलोमीटर दौड़ में उसने नवजोतन कौर के बनाए 17.5 मिनट के रिकार्ड को तोड़ 17.03 मिनट में दौड़ पूरी की। दिसंबर महीने में पटियाला में हुए आल इंडिया इंटरवर्सिटी मुकाबले में पांच किलोमीटर दौड़ में ब्रांस मेडल और 1500 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि 1500 मीटर दौड़ में 4.44 के रिकार्ड को तोड़ 4.39 का नया रिकार्ड बनाया। जिला लुधियाना के किला रायपुर में हुए ग्रामीण खेल मुकाबलों के दौरान 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। एक वर्ष के दौरान वह स्टेट नेशनल स्तर पर 13 गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं। सीमा ने बताया कि उसका एकमात्र सपना ओलंपिक में देश के लिए दौड़ना है। अभी वह एशियन गेम्स में भाग लेने की तैयारी में जुटी है।

खबरें और भी हैं...