पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. वरिंदर को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड

डॉ. वरिंदर को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनलबिजनेस कौंसिल नई दिल्ली ने गुरु तेग बहादर कॉलेज ऑफ एजुकेशन दसूहा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वरिंदर कौर को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड 2016 से सम्मानित किया। प्रो. डॉ. वरिंदर कौर को यह अवार्ड राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के साथ सामाजिक, आर्थिक तरक्की के लिए दिए जा रहे योगदान के लिए दिया गया।

डॉ. वरिंदर कौर लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर सेवाएं निभाते हुए कई शिक्षक तथा सामाजिक विषयों पर लेख लिख चुके हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से एफेक्स्ट फेस टू फेस बीएड प्रोग्राम ऑन प्रोफेशनल कमिटमेंट एंड टीचिंग कॉम्पिटेंसी ऑफ इंटर्नस विषय पर खोज भी कर चुकी हैं। यूजीसी तथा सीटीई की ओर से डॉ. वरिंदर के खोज कार्यों को आधार बना कर इस सम्मान के लिए कौंसिल को सिफारिश की गई थी। कौंसिल ने नई दिल्ली में साइको इकोनॉमिक डेवलपमेंट एजुकेशन विषय पर करवाए सेमिनार में डॉ. वरिंदर को यह अवार्ड दिया।

इंटरनेशनल बिजनेस कौंसिल नई दिल्ली ने किया पुरस्कृत।

खबरें और भी हैं...