तेज हवा से एडिड स्कूल की छत उड़ी
बस ने तोड़ी तारें, बाइक सवार चमेट में
तेज हवा से पेड़ जड़ से उखड़ सड़क पर गिरा
सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ी, एक जख्मी
नीचे आए बच्चे, एक मिड डे मील वर्कर भी जख्मी
भास्करसंवाददाता | तलवाड़ा
पुरानातलवाड़ा में बुधवार को 1954 से चल एडिड पब्लिक स्कूल के दो कमरों की टीन से बनी छतें तेज हवा से उड़ गई। दोपहर 12:20 बजे हादसे के वक्त बच्चे खाना खा रहे थे। हादसे में 8 बच्चे तथा एक मिड डे मील वर्कर नरेश कुमारी जख्मी हुई है।
स्कूल में 300 बच्चे पढ़ते है और हादसे के वक्त कुछ बच्चे स्कूल के कमरे के अंदर थे तो कुछ बाहर। स्कूल स्टाफ ने जख्मी बच्चों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डा. राज कुमार ने बताया कि दो बच्चों के सिर पर 7-7 टांके लगे हैं जबकि एक के सिर पर दो टांके लगे है, बाकी बच्चों को बाहों आदि पर चोटें आई है। हादसे के बाद वार्ड के पार्षद जोगिंदर पाल छिंदा नगर पंचायत के प्रधान डा. ध्रुव सिंह, पार्षद अमनदीप हैप्पी, स्कूल कमेटी के उप-प्रधान राम प्रसाद शर्मा, कैशियर रामेश्वर दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त स्कूल के प्रिंसिपल अरुण कुमार किसी मीटिंग के सिलसिले में होशियारपुर गए हुए थे, वह भी सीधे अस्पताल पहुंचे।
आंधी इतनी तेज थी कि दो कमरों की ज्वाइंट छत पलट कर जमीन पर गिरी। कई बच्चे नीचे दब गए। शोर मचने पर उन्हें चादरों के नीचे से निकाला गया। कमरों में बच्चों का खाना बिखरा हुआ था और चारों तरफ चीखें सुनाई दे रही थी।
केंद्रीय मंत्री और विधायकों ने नहीं दी ग्रांट
स्कूलकमेटी के कैशियर रामेश्वर दत्त ने कहा कि सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, एमएलए सुखजीत कौर साही से उन्होंने स्कूल में नया कमरा बनाने के लिए कई बार ग्रांट मांगी पर आजतक इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
धमाके में मकान का एक हिस्सा गिर गया जबकि पारिवारिक मेंबरों का बचाव हो गया।
अढाई साल का बच्चा मिट्टी ने नीचे दबा, लोगों ने निकाला, जान बची
धर्मकौर ने बताया कि समय रहते वह बच्चों को और मनोहर लाल की प|ी मीना कुमारी को लेकर घर से बाहर निकल गए। धर्म कौर ने बताया जब धमाका हुआ तो छत की मिट्टी गिरने से उनका अढाई साल का पोता अर्शदीप मिट्टी में दब गया था और लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। गांव वालों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस आफत की स्थिति में उनकी सहायता करें। घटना की सूचना मिलते ही मंडियाला चौकी के मुलाजिम और डीएसपी आर हरविंदर डल्ली मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। लोगों ने मनोहर लाल को अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों मुताबिक मनोहर लगभग 35 प्रतिशत झुलस गया है परंतु खतरे से बाहर है।
यह हुए जख्मी
हादसेमें अनु बाला (10), साहिल (8), पिंकी (16), प्रियंका (16), अनुराधा (16), अंजलि (8), मनीषा (12) तथा कुक नरेश कुमारी (48) शामिल है।