चैरिटी दिखावे के लिए हो : जीटी सिंह
गुरुतेग बहादर खालसा कॉलेज दसूहा के एनएसएस विभाग की स्टूडेंट्स द्वारा शुरू सफाई अभियान वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बेअंत आज्ञा फाउंडेशन कैनेडा के सहयोग और जीटी सिंह की प्रेरणा से हो से हो रहे इस सेवा मिशन के दूसरे दिन पंजाबी लोक गायक केएस मक्खन, गीता जैलदार और इंटरनेशनल कबड्डी प्रमोटर सुरजन सिंह चट्ठा ने कैंप में पहुंचे। उनका कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मण और जीटी सिंह ने स्वागत किया।
एनएसएस विभाग की प्रो. आकांक्षा और डॉ. किरणदीप के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से शुरू स्वच्छ भारत अभियान मुहिम के इस सफाई अभियान के पहले पड़ाव में बगोल खुर्द, सोहिया, पवे झिंगड़, कुराला, बीरशा, बोदला की सफाई के बाद वीरवार को 175 स्टूडेंट्स के ग्रुप ने पंडोरी आराईंआ, कुल्लिआं, उस्मान शहीद, फतेहउल्लापुर, पस्सी बेट, भूषा आदि गांवो में जाकर सफाई अभियान चलाया और गांव वासियों को सफाई रखने लिए जागरूक किया। बेअंत आज्ञा फाउंडेशन कैनेडा की संरक्षक जीटी सिंह ने भी सफाई मुहिम में साथ दिया। केएस मक्खन, गीता जैलदार और सुरजन सिंह चट्ठा ने स्टूडेंट्स के इस मिशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स कैंप में मिली सीख को जीवन में अपनाने का प्रयास करें। से काम बनेगा। पिता बेअंत आज्ञा की याद में बेअंत आज्ञा फाउंडेशन कैनेडा का गठन कर एक साल से पंजाब में सामाजिक कार्य और जीटीबी कॉलेज की 50 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने वाली जीटी सिंह ने कहा कि इस मिशन में उन स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया जाए जो सामाजिक विकास में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कैंप और चैरिटी कार्य दिखावे के लिए किए जाएं बल्कि इससे समाज में बढ़िया परिवर्तन आने चाहिए। इस दौरान डीन रुपिंदर कौर रंधावा, प्रो. अमित अवस्थी, रुपिंदर गिल, कुसुम पांधी, ज्योति सैनी, परवीन कुमारी, रमणीक कौर मौजूद थे।
गायक केएस मक्खन और गीता जैलदार का स्वागत करते प्रिंसिपल नरिंदर कौर घुम्मण और जीटी सिंह और सफाई अभियान चलाती स्टूडेंट्स। -भास्कर